फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CT scan facility will start in the medical college from next week

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में अगले सप्ताह से शुरू होगी सीटी स्कैन की सुविधा

Thu, 25 Apr 2024 05:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility will start in the medical college from next week
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन बुधवार स्थापित हो गई। इसके लिए डॉक्टर की भी तैनाती कर दी गई है। अभी तक 128 स्लाइस की मशीन जौनपुर में नहीं स्थापित की गई थी। कुछ काम अभी बाकी है। अगले सप्ताह मशीन काम करने लगेगी।
विज्ञापन


सीटी स्कैन से हड्डी के फ्रैक्चर, रक्त वाहिका विकार, कैंसर ,आंतरिक अंग क्षति, चोटों और मस्तिष्क की चोटों आदि का पता लगाया जा सकेगा। जांच के लिए मरीजों को कुछ शुल्क देना होगा। सीटी स्कैन कि सुविधा शुरू होने के बाद आसपास के जनपदों सुल्तानपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ और जौनपुर के लोगों को वाराणसी ट्रामा सेंटर नहीं नहीं जाना पड़ेगा। शासन ने प्रदेश की 28 मेडिकल कॉलेज में 128 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन लगाने का निर्णय लिया था। इसमें उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य की चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और रेडियोलॉजिस्ट प्रोफेसर शिवकुमार ने बताया कि 128 स्लाइस सिटी स्कैन में अधिक डिटेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed