फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CRPF jawan dies during treatment

Jaunpur News: सीआरपीएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies during treatment
उदयचन्दपुर घाट पर भगवानलाल की अंत्येष्ठि के पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सीआरपीएफ जवान। संवाद
चंदवक। सीआरपीएफ में एससी कुक के पद पर तैनात भगवान लाल (54) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव उमरवार (कदमापर) गांव स्थित उनके पैतृक घर लाया गया। शव पहुंचते गांव का माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़े बेटे रंजीत ने बताया कि उनके पिता भगवान लाल बीते चार साल से झारखंड के लोहरदगा में तैनात थे। 12 अगस्त को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तिवारी सहित सात जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर साथी जवान को अंतिम विदाई दी। बड़े बेटे रंजीत कुमार ने मुखाग्नि दी। शहीद भगवान लाल 1994 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे। उनके बेटे ने बताया कि अभी उनकी दो वर्ष का सेवाकाल बाकी था। परिवार में उनकी पत्नी मीनाक्षी और दो बेटे रंजीत और आदर्श और बेटी पूजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed