फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowds gathered at Sheetla Chowkiya Dham, 20 thousand devotees bowed their heads amidst the grand decoration

Jaunpur News: शीतला चौकिया धाम में उमड़ी भीड़, भव्य शृंगार के बीच 20 हजार भक्तों ने टेका मत्था

Mon, 23 Feb 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at Sheetla Chowkiya Dham, 20 thousand devotees bowed their heads amidst the grand decoration
शीतला धाम चौकियां में श्रृंगार होने के बाद मां शीतला का भव्य रूप। स्रोत-संवाद
धर्मापुर। ऐतिहासिक शीतला चौकिया धाम में सोमवार को माता शीतला का भव्य साप्ताहिक शृंगार किया गया। इस अवसर पर माता को लाल-हरे रंग की रेशमी साड़ी पहनाई गई और सफेद गुलदावरी, पीले गेंदे व लाल गुलाब के फूलों से पूरे दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। फूलों की खुशबू से पूरा परिसर महक उठा। श्रद्धालुओं का तांता सुबह छह बजे से ही लग गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। दोपहर तीन बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने माता को बर्फी, मेवा और फलों का भोग अर्पित किया। दोपहर सवा तीन बजे मुख्य पुजारी शिव कुमार पंडा द्वारा भव्य आरती संपन्न की गई, जिसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि सोमवार को विशेष साप्ताहिक शृंगार का आयोजन किया गया था। माता के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार बाबा काल भैरव के दर्शन कर अपनी पूजा पूर्ण की। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed