फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowd of devotees thronging Durga Puja pandals on Navratri

नवरात्रि पर देवी पंडालों में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Fri, 04 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees thronging Durga Puja pandals on Navratri
06- लाईन बाजार क्षेत्र के कन्हईपुर में मां अष्टभुजी दुर्गा पूजा द्वारा सजायी गई आदिवासीयों की आकर? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नवारात्रि के पांचवें दिन देवी मंदिरों के साथ पूजा पंडालों में भक्तों की खासी भीड़ रही। गुरुवार को स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की गई। भोर से मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भोर से घंटा घडियाल की आवाज से मंदिर के आस पास के क्षेत्र भक्तिमय हो गए। इस बार नवरात्रि 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्र के नौ दिनों में मां की पूजा की जा रही है। यह पर्व ध्यान, साधना, जप और पूजन द्वारा आत्मिक शक्ति के विकास के लिए माना जाता है। यदि आप मनोकामना के अनुसार देवीभागवत् पुराण के मंत्रों का जप करेंगे तो आपकी सभी मनोकामजाएं पूरी होंगी और माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

शहर के मां शीतला चौकिया धाम और मां मैहर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं गुरुवार को मत्था टेककर मां का आशीर्वाद लिया। मनौती पूरा करने के लिए चौकिया धाम में महिलाओं ने कड़ाही चढाकर मां को हलवा और प़ूड़ी का प्रसाद अर्पित किया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मां के जयकारे से पूजा पंडाल गूंज रहे हैं। ओलंदगंज फलवाली गली, बदलापुर पड़ाव, कचहरी, सिपाह, नईगंज आदि इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में देर रात तक दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में देर रात भक्तों की भीड पहुंच रही है। मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज, केराकत समेत अन्य इलाकों में हवन पूजन के साथ देवी की पूजा की जा रही है।

07- लाईन बाजार क्षेत्र के कन्हईपुर में मां अष्टभुजी दुर्गा पूजा द्वारा सजायी गई मां दुर्गा की प्रत?

07- लाईन बाजार क्षेत्र के कन्हईपुर में मां अष्टभुजी दुर्गा पूजा द्वारा सजायी गई मां दुर्गा की प्रत?- फोटो : JAUNPUR

08- ओलन्दगंज की फल वाली गली में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा।

08- ओलन्दगंज की फल वाली गली में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा।- फोटो : JAUNPUR

09- बदलापुर पड़ाव रोड पर स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा।

09- बदलापुर पड़ाव रोड पर स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा।- फोटो : JAUNPUR

13- जलालपुर के रेहटी गांव में स्थापित मां दुर्गा जी का पंण्डाल।

13- जलालपुर के रेहटी गांव में स्थापित मां दुर्गा जी का पंण्डाल।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed