फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowd of devotees gathered in the pagodas on the second Monday of Sawan

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the pagodas on the second Monday of Sawan
जौनपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भोर में ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के भक्तों के साथ कांवरियों ने भी हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों में सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। सावन के महीने में हजारों की संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के नवदुर्गा शिव मंदिर, छोटी काशी पांचों शिवाला में भोर से दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लग गई। मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। जलालपुर त्रिलोचन महादेव मंदिर पर भोर में आरती पूजन के पश्चात मंदिर का कपाट खोल दिया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। कावरियों और श्रद्धालुओं से सुबह से शाम तक परिसर भरा रहा। कंट्रोल रूम से क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा और थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख हुए थे।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के दियावानाथ, नगर स्थित मेंहरवा महादेव, घोरहा गांव में शोभनाथ महादेव, पौहा गांव में पारसनाथ महादेव, बेलासिन गांव में बऊरहऊ बाबा और अन्य शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और पूजन किया। सिंगरामऊ शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं ने शिवलिंग पर दूध, धतूरा, बेलपत्र, दही और जल आदि से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। त्रिभुवन बाबा, गुदरनाथ धाम, झालियहवा बाबा धाम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। गुदरनाथ धाम में कांवरिया संघ ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवर यात्रा के कारण वनवे हुआ हाइवे
मछलीशहर। कांवर यात्रा के चलते रायबरेली-जौनपुर हाइवे वनवे कर दिया गया है। हाइवे पर 2 किमी लंबी कतार लगी रही। ट्रकों को मछलीशहर कस्बे से पहले ही रोक दिया गया था। सुबह छोटे वाहन और रोडवेज बस की आवाजाही चालू रही। सोमवार को प्रयागराज से दियावांनाथ मंदिर और गौरीशंकर महादेव मंदिर कावंरिए जलाभिषेक करने जाते हैं। सुरक्षा कारणों के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
महिला पुलिस चौकी स्थापित करने का दिया निर्देश
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर का एसपी सिटी ने निरीक्षण किया। सीओ केराकत गौरव शर्मा को मंदिर परिसर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्देश दिया। जल्द महिला चौकी इंचार्ज और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कराए। बीडीओ रामकृपाल द्रिवेदी ने सफाईकर्मी लगाकर लंहगपुर बॉर्डर से लेकर जलालपुर सई नदी पुल तक हाइवे पर झाड़ू लगवाया।

तालाब में डूब रहे कांवरिये की बचाई जान
जौनपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर के सामने स्थित तालाब में रविवार को रात साढ़े 11 बजे स्नान करते समय एक कांवरिया डूबने लगा। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला। शंभूगंज निवासी विकास दुबे वाराणसी से गंगा जल लेकर साईनाथ मंदिर शंभूगंज जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed