फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowd of buying oxygen cylinder, SDM inaugurated lock on shop .....

ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने उमड़ी भीड़, एसडीएम ने दुकान पर जड़वाया ताला.....

Thu, 22 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Crowd of buying oxygen cylinder, SDM inaugurated lock on shop .....
जौनपुर। प्रदेश में मची ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत के बीच बृहस्पतिवार को शहर में एक दुकान पर ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोहिया पार्क के सामने स्थित दुकान पर सिलिंडर पाने के लिए कुछ ही देर में लोगों की कतार लग गई। किल्लत को देखते हुए कई गुने दाम पर सिलिंडर बेचा गया। सूचना पाकर सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे तो दुकानदार फरार हो गया। एसडीएम ने दुकान में ताला लगवा दिया और संबंधित को कागजात के साथ सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सांस लेने में तकलीफ के मामले बढ़े है। ऑक्सीजन लेबल कम होने पर लोग ऑक्सीजन सिलेंडर पाने को परेशान हैं। कई दिनों से ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इस बीच बृहस्पतिवार को शहर में लोहिया पार्क के ठीक सामने स्थित दुकान पर सिलेंडर बिक्री की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग कई गुना दाम देकर भी सिलेंडर पाने को आतुर दिखे। इस बीच किसी ने प्रशासन को अवैध तरीके से सिलेंडर बेचने की सूचना दे दी। सदर एसडीएम नीतीश कुमार मौके पर पहुंचे तो दुकानदार वहां से खिसक गया। दुकान पर मौजूद लोगों से कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सके। सिलेंडर के लिए कतार में खड़े लोगों के पास भी किसी डॉक्टर की पर्ची नहीं थी। डांट फटकार कर एसडीएम ने सबको वहां से हटा दिया और दुकान पर ताला लगवा दिया। कहा कि दुकानदार बिक्री से जुड़े कागजात लेकर सीएमओ कार्यालय में उपस्थित हो। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी को भी सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed