फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal caught in encounter, shot in leg

Jaunpur News: मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, पैर में लगी गोली

Fri, 13 Oct 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Criminal caught in encounter, shot in leg
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर व बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने मधुपुर-बीकासराय मार्ग पर बुधवार की रात बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह पकड़ा गया, जबकि चार भागने में सफल रहे। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद की गई। पकड़ा गया बदमाश प्रयागराज का रहने वाला है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी बुधवार को रात 11:50 बजे पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी सतहरिया के पास रात गश्त कर रहे थे ।वही पर बदलापुर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय, मछलीशहर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह सरकारी वाहन से आ गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मधुपुर-बीकासराय पहुंच गई, थोड़ी देर बाद मधुपुर की तरफ से दो बाइक आती दिखाई पड़ी जिसे रोकने का प्रयास किया। दोनों बाइक पर बैठे हुए व्यक्तियों ने पुलिस बल पर फायर किया। एक गोली थानाध्यक्ष मछलीशहर के बुलेटप्रूफ जैकेट पर बाएं सीने पर लगी व एक गोली थानाध्यक्ष मुंगराबादशापुर के दाहिने कान के पास से निकल गई। बदमाश भागने लगे तभी पीछे चल रही बाइक फिसलकर गिर गई। बाइक का चालक असलहा निकालकर पुलिस पर फायर करने लगा। एक गोली प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के पहने हुए बुलेटप्रूफ जैकेट के अगले हिस्से में पेट के करीब लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में अपनी-अपनी सर्विस पिस्टल से बदमाश की तरफ एक-एक राउंड फायर किया। पुलिस ने पास जाकर देखा तो बाइक के साथ एक बदमाश गिरा पड़ा कराह रहा था। उसके दाहिने हाथ में एक पिस्टल थी। बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति व दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे तीनों व्यक्ति अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल हो गए। बदमाश प्रभाकर सिंह उर्फ आशू (32) निवासी चमरुपुर नंदवत थाना फूलपुर प्रयागराज का है। इस बाबत एसओ राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ दर्जनों हत्या के प्रयास, चोरी, लूट व अन्य मुकदमे पंजीकृत हैं। बदमाश को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मुंगराबादशाहपुर भेजा गया, जहां चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed