फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal carrying reward of Rs 25 thousand arrested

Jaunpur News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 25 thousand arrested
सिकरारा। पुलिस को सोमवार की भोर में चोरी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश काफी दिनों से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी सिकरारा अमित सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजकुमार बनवासी शेरवा बाजार में मौजूद है। तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपी को शेरवा बाजार से भोर में 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सिकरारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित था। कई बार सम्मन भेजने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हो रहा था। इसी कारण इस पर गैंगस्टर लगाते हुए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। आरोपी राजकुमार बनवासी निवासी भुईला थाना सिकरारा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed