फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed in the assault, three injured

मारपीट में महिला की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Mar 2017 12:51 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 02 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in the assault, three injured
injured
केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गंाव में कूड़ा रखने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नुआंव गांव में जीयूत प्रजापति और स्व. छटंकी प्रजापति की पत्नी मीरा देवी के बीच कूड़ा हटाने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया।  गाली गलौज के  बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पड़ोसियों ने मंगलवार की रात मीरा और उनके तीन बच्चों की लात घूसों से पिटाई कर दी। जब तक आसपास के लोग बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचते मीरा (58) को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीरा के सीने में गंभीर चोट आई। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। वही उसका बेटा सतीष प्रजापति (28), बहू ममता देवी (24) और पौत्र अंश (3) वर्ष घायल हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने सौ नंबर डायल किया किन्तु पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को रफादफा कर दिया। घायलों का इलाज थानागद्दी के एक निजी अस्पताल में हुआ। इलाज के बाद सभी घर आ गए। बुधवार को मीरा देवी की हालत बिगड़ गयी। परिवार के लोग उसे उपचार लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। शाम 4 बजे मीरा की मौत हो गई। पीड़ितो ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मृतका मीरा के बेटे सतीश प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी। उधर आरोपी घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed