फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed in accident, injured elderly

हादसों में महिला की मौत, अधेड़ घायल

Sun, 22 Jan 2017 12:54 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 22 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in accident, injured elderly
ट्रेनों - फोटो : SELF
दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हुए हासदों में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई जबकि बोलेरो की चपेट में आने से अधेड़ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि महिला के शव का परिजनों ने बिना पुलिस को खबर किए ही अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन


खेतासराय थाना क्षेत्र के मइवई गांव निवासी लालमुनी (70) पत्नी रजई शनिवार की सुबह दीदारगंज रेलवे क्रासिंग बद होने पर भी वह रेलवे लाइन को पार कर रही थी। उसी समय वह तेज गति से आ रही टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। जबकि सूचना मिलते ही परिवारीजन भी मौके पर जा पहुंचे और लालमुनी के रूप में उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया की लाल मुनि को कम सुनाई देता था। वह सुबह  मवई से खेतासराय स्थित अपनी बेटी शांति के यहां जाने के लिए घर से निकली थी। परिवारीजन बिना पुलिस को सूचना दिया ही शव लेकर गांव चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उधर वाराणसी जिले के सिंधोरा बाजार निवासी सम्बोधन यादव (42) शुक्त्रस्वार की शाम केराकत स्थित रिश्तेदारी में शादी का कार्ड देने जा रहे थे । वह बाइक से  क्षेत्र के नई बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। बोलेरो से धक्का लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। जबकि हादसे के बाद चालक बोलेरो के साथ फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल संबोधन यादव को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed