फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two murder arrested

दोहरे हत्याकांड का आरोपी बंदी

Thu, 17 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बर्रैयाकाजी गांव में 28 जनवरी की रात में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले के एक आरोपी राजवंत मौर्य को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बर्रैयाकाजी मोड़ के पास से  गिरफ्तार कर लिया।   आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि जयहिंद मौर्य और प्रियंका यादव की हत्या प्रतिशोध और प्रेम प्रपंच के चलते हुई थी। इसमें चार लोग शामिल थे। कुछ और लोग भी अपरोक्ष रूप से हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन


बर्रैयाकाजी गांव में प्रियंका यादव और जयहिंद मौर्य की 28 जनवरी की रात में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में प्रियंका के भाई राहुल यादव ने केस दर्ज कराया कि जयहिंद मौर्या ने उसकी बहन प्रियंका यादव की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद अपने घर पर जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।   पुलिस मृतक जयहिंद और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि जयहिंद और प्रियंका की मौत के बीच में डेढ़ घंटे का अंतराल है।  जयहिंद की हत्या गोली से नहीं बल्कि सिर में नुकीला हथियार गोदकर की गई थी। घटना के बाद जांच पड़ताल में एसओ केके मिश्रा जुटे थे। उन्होंने जयहिंद और प्रियंका यादव की मोबाइल का काल डिटेल निकाला। जयहिंद को जिसने अंतिम काल किया था उसे पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ किया तो  शक गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम पुलिस ने राजवंत मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। राजवंत ने बताया कि जयहिंद मौर्य उसका चचेरा भाई था।  वह जब नाबालिग था तो जयहिंद ने उसकी मां की पिटाई की थी जिससे कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद उसके मन में हत्या का प्रतिशोध उपजा था।


जब जयहिंद का प्रेम जलाऊ यादव की चचेरी बहन से हो गया तो उसने जलाऊ को हत्या के लिए उकसाया। उन दोनों ने मिलकर दो अन्य लोगों के सहयोग से उसे पहले गांव के बाहर बुलाया गया जहां नुकीले हथियार से हत्या करने के बाद शव उसके बिस्तर पर रख कर पास में तमंचा रख कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। प्रियंका की हत्या इस वजह से की गई कि उसे जयहिंद की हत्या का शक हो गया था। वह राज खोल देती इस वजह से उसे भी मार डाला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed