फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three businessmen, including firing at grocery

किराना व्यवसायी समेत तीन पर फायरिंग

Fri, 03 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three businessmen, including firing at grocery
बरसठी के आलमगंज बाजार में गुरुवार को फायरिंग के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को  किराना व्यवसायी एवं उसके दो साथियों पर फायरिंग झोंक दी और असलहा लहराते वाजिदपुर की ओर भाग गए। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़ित अरुण त्रिपाठी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आलमगंज बाजार में कूसा रोड पर स्थित अरुण तिवारी की किराना की दूकान है। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे  अरुण तिवारी एवं दीनापुर निवासी सन्तलाल यादव,   चन्द्रभानपुर निवासी पप्पू मिश्रा के साथ बैठे थे।
विज्ञापन


कूसा गांव की ओर से एक बाइक पर दो अज्ञात लोग आए और दूकान के सामने बाइक को रोका और रिवाल्वर से फायरिंग की। बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोली दागी। ग्रामीणों के ललकारने के बाद बदमाश रामपुर थाना के वाजिदपुर गांव की तरफ भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। 45 मिनट बाद पहुंचे एसआई कौशलेंद्र पहुंचे। केस दर्ज न करने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प भी हुई। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने कहाकि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed