फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves have taken 24 liters diesel-petrol

24 सौ लीटर डीजल-पेट्रोल निकाल ले गए चोर

Sun, 12 Feb 2017 01:09 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 12 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बड़ेरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप की टैंक से शुक्त्रस्वार की रात रहस्यमय ढंग से 1750 लीटर डीजल व 650 लीटर पेट्रोल चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी पेट्रोल पंप से बदमाशों ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को रंगदारी के लिए मैनेजर को गोली मारी थी।
विज्ञापन


तभी से पंप पर पीएसी की तैनाती थी। चार दिन पहले पीएसी के  जवान हटा दिए गए। फोर्स हटने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। बरसठी पुलिस घटना को सही नहीं मान रही है। पेट्रोल पंप पर शुक्त्रस्वार की रात मे अज्ञात लोग पहुंचकर पंप के टैंक से चौबीस सौ लीटर डीजल और पेट्रोल निकाल लिया गया।
विज्ञापन


उस समय रात में तीन पंप कर्मी सो रहे थे। इसकी जानकारी सुबह टैंक की डीप लेने के बाद हुआ। प्रधान के भाई ने फ ोन पर बरसठी पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। पेट्रोल पंप पर लगातार तीन माह तक पीएसी तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रात में यह घटना घट गई। पेट्रोल चोरी की इस घटना में कैसे चोरी हुई यह किसी ने देखा नहीं। और न ही कोई निशान ही दिखाई दिया। क्षेत्र के लोग इस घटना पर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बरसठी के थानाध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है।


टैंक से तेल निकालने के लिए टुल्लू आदि का प्रयोग हुआ होगा। टैंक पूरी तरह से बंद था पेट्रोल कम की सूचना दो दिन पहले की है। बडेरी प्रधान राजेंद्र जायसवाल के ऊपर आठ अक्टूबर को रंगदारी न देने पर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed