{"_id":"5ce3d7bdbdec2207587613c7","slug":"thief-ran-from-police-custody-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातों से रस्सी काट कस्टडी से फरार हुआ चोर, पुलिस के फूले हाथ-पांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दातों से रस्सी काट कस्टडी से फरार हुआ चोर, पुलिस के फूले हाथ-पांव
Tue, 21 May 2019 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 May 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
फरार होने से पहले पुलिस की कस्टडी में था चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चोर पुलिस को चकमा दे गया। पुलिस की लापरवाही से सोमवार रात एक बजे गिरफ्तार चोर पुलिस के सामने ही कस्टडी से रस्सी काटकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, चोर को बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव से रविवार रात घर से चोरी करते रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस चोर के खिलाफ धारा 380, 411 का मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है। फरार अभियुक्त की जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। चोर को पकड़ने के लिए एसओ ने टीम रात को ही लगा दिया है लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
बताया दें कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को पकड़कर दिए गए चोर का सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कराया। उसके बाद थाने लाई और सोमवार को चालान नहीं किया। सोमवार रात मे पुलिस चोर के हाथ में हथकड़ी लगाकर थाने के कार्यालय के बगल खिडकी में रस्सी के सहारे बांध दिया।
विज्ञापन
मौके पर थाने में रामबिलास चौबे और पहरा पर पीआरडी जवान बंशराज गौतम की ड्यूटी थी। करीब एक से दो बजे रात के बीच चोर हथकडी की रस्सी दांत के सहारे काटकर फरार हो गया।
पुलिस को इसकी जानकारी सुबह में हुई। बता दें कि रविवार रात पपरावन गांव के विकास दुबे अपने परिवार के साथ मकान के छत पर सोये थे। चोर विनोद कुमार यादव उर्फ बकई घर के अंदर घुस गया और कमरों का ताला तोड़कर चोरी करने लगा। आवाज सुनकर विकास और उनकी पत्नी नीचे आ गए और चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।