फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft of millions from five houses

पांच मकानों से लाखों की चोरी

Sat, 12 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात पांच घरों और दूकानों में घुसकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को खबर दी गई। मड़ियाहूं कोतवाली के मिश्रान मोहल्ले में चार घरों और दूकानों से हुई चोरी के मामले मे डागस्क्वायड भी बुलवाया गया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना मोहल्ला निवासी अजय कुमार उर्फ चुन्ना कसौधन के मकान के सामने वाले कमरे में ही दूकान भी है। घर में घुसे चोरों ने दूकान को भी खंगाल डाला। सोने का हार, 25 हजार रुपया नकद, और कीमती कपड़े समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


उनके बगल में स्थित बालाजी ज्वेलर्स की दूकान में चोर घुसे जरूर पर वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसी मोहल्ले में स्थित माता प्रसाद मोदनवाल का मकान व दूकान से नकद 12 हजार और पुनीत केक कार्नर की दराज तोड़ कर फुटर व नोट सहित पांच हजार रुपया ले कर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल एसपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे पीड़ितों की मांग पर खोजी कुत्ता मंगाया गया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सैदखानपुर निवासी अनिल यादव के घर में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बड़ा बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी अटैची तोड़ रहे थे। खटर पटर की आवज सुनकर अनिल की नींद टूट गई। वह उठकर कमरे में गए तो तो चोरो को देख शोर मचाना शुरू किया ।


बावजूद इसके एक चोर रुपयों से भरी अटैची लेकर फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम विकास निवासी अकोढ़ी गोला, थाना सासाराम बिहार बताया। उसने पुलिस को बताया कि बनारस में रहकर खिलौना बेचता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed