फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   theaft

लाखों रुपये का माल उड़ा ले गए 

Thu, 17 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
theaft
बक्शा के ढेरापुर (अलीगंज) गांव में अधिवक्ता के घर चोरी के बाद छत पर बिखरे सामानों की जांच करती पुलिस।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेरापुर गांव निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्र के घर में मंगलवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और डागस्क्वायड की टीम ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ढेरापुर गांव निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश के बेटे संदीप मिश्र में रहते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित उनके कमरे में ताला बंद रहता है। बुधवार को भोर में वह घर पहुंचे तो देखा कमरे का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। एक बाक्स छत के दूसरे छोर पर पड़ा था। बाक्स तोड़कर उसमें से पैसे और सामान निकाल लिया गया था।
विज्ञापन


कमरे में रखी आलमारी टूटी पड़ी थी उसमें से सोने का हार, दो चेन, चार अंगूठी, एक मांगटीका, एक नथिया, एक झुमका, दो झाला, एक बाली, 25 हजार नकदी समेत पांच लाख की सम्पत्ति गायब थी। एसओ बक्शा विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार तेजीबाजार में लालचंद्र गौतम की मोबाइल की दूकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये का सामान व नकदी चोरों ने पार कर दिया। लालचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सबरहद गांव निवासी जूनियर हाईस्कूल के आफिस का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़ दिया और 15 हजार रुपये उठा ले गए। प्रधानाध्यापक असोक सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed