फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The thief took the statue

प्रतिमा उठा ले गए चोर

Sun, 03 Jan 2016 12:58 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 03 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
The thief took the statue
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम की मूर्ति चोर उठा ले गए। मंदिर के पुजारी जितेंद्र बहादुर का कहना है कि मूर्ति अष्टधातु की थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजी कुत्ता भी मौके पर पहुंचा पर नतीजा नहीं निकला। एसओ लाइन बाजार राजमोहन यादव ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी जितेंद्र बहादुर सुबह मंदिर में साफ सफाई के लिए पहुंचे तो देखा चैनल का ताला टूटा था और अंदर श्रीकृष्ण और मां सीता के बीच में स्थापित भगवान श्रीराम की मूर्ति गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होेंने इसकी खबर आस पास के लोगों को दी। मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ लग गई।  सूचना पर लाइनबाजार एसओ राजमोहन यादव पुलिस बल के साथ मौके  पर पहुंचे।


 डागस्क्वाड भी पहुंचा पर चोरों का पता नहीं चला। मंदिर के पुजारी जितेंद्र बहादुर ने बताया कि 1909 में मूर्ति को स्थापित किया गया था। मूर्ति अष्टधातु की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed