फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The loss of millions of shop fire

दूकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

Sun, 16 Oct 2016 01:01 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 16 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The loss of millions of shop fire
आग से दूकान में जला सामान। - फोटो : jaunpur
कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार स्थित एक कपड़े की दूकान में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे लाखों की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पाली बाजार निवासी भैया लाल जायसवाल की बाजार में कपड़े की दूकान है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बिजली आई तो शार्ट सर्किट से दूकान में आग लग गई। उस वक्त दूकान बंद थी और आसपास के लोग भी सो  गए थे। दूकान के अंदर आग पूरी तरह फैल गई तो धुआं निकलने लगा। अधिक धुएं के चलते दूकान की बगल में सोए अशोक मौर्य की नींद टूट गई। बाहर निकल कर देखा तो कपड़े की दूकान से तेज धुआं निकल रहा था। उनके शोर मचाने पर भैयालाल के परिवार के लोेगों के अलावा आसपास के भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए दूकान का शटर खोला गया तो शटर खुलते ही आग और धधक उठी। नजदीक पानी की व्यवस्था न होने से लोगों ने हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझानी चाही लेकिन आग बेकाबू हो चुकी थी।  इसी बीच आग की सूचना पर कर पहुंचे ब्रिगेड के जवानों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक दूकान में रखे सारे कपड़े, फर्नीचर आदि जलकर राख हो चुके थे। भैयालाल के मुताबिक 15 लाख से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed