फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   the hearing of shramjivi bomb explosion today

श्रमजीवी बम विस्फोट  कांड में सुनवाई आज

Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट मामले में 20 अगस्त को सुनवाई होनी है, लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक हैदराबाद से दोनों आरोपी हिलालुदीन और नफीकुल जौनपुर जेल नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन

 
बता दें कि 28 जुलाई 2005 की शाम सवा पांच बजे पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास जोरदार बम धमाका हुआ था। जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जबकि 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में आरोपी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 4 अगस्त को जौनपुर जेल में बंद दूसरे आतंकी आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई के मामले में फैसला सुनाया जाना था। लेकिन फैसले के दिन ही हैदराबाद जेल से मामले के दो अन्य आरोपी आतंकियों हिलाल उर्फ हिलालुदीन एवं नफीकुल विश्वास को जौनपुर भेजे जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर न्यायाधीश ने फैसले को 20 अगस्त तक के टाल दिया था। साथ ही तीनों के मामलों की सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की थी। शुक्रवार की देर शाम तक दोनों जौनपुर जेल में नहीं पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed