फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The death of sister, sister-scorched

देवरानी की मौत, जेठानी झुलसी

Fri, 01 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The death of sister, sister-scorched
खेतासराय के तार गहना गांव में दो महिलाओं के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के बाद एक की मौत होने पर रोते बिलखते परिवार के लोग।
 क्षेत्र के तारगहना गांव में गुरुवार को एक ही परिवार की दो महिलाएं संदिग्ध हालत में झुलस गईं। दोनों देवरानी जेठानी बतायी जा रहीं हैं। इसमें देवरानी की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी जेठानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव की मनोरमा (57) पत्नी रामभवन गुप्त और उसकी जेठानी  राधिका (60) पत्नी राम आशीष गुप्त दोनों घर में अकेली थीं। रामभवन बच्चों के साथ रेनूकूट रहते हैं। राम आशीष घटना के आधा घंटे पहले कहीं चले गये थे। सुबह लगभग नौ बजे राम आशीष के घर में से धुआं निकलता देख पड़ोस के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


आग की लपटों से घिरी राधिका को बचाने का प्रयास किया। उसकी देवरानी मनोरमा औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी। कुछ लोगों ने उसके ऊपर मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले मनोरमा मर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गांव के ही किसी ने फायर ब्रिगेड और 108 पर फ ोन कर दिया। फ ायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के पहुंचने पर पुलिस को जानकारी हुई। जानकारी होने पर राम आशीष घर के बाहर ताला लगाकर आग से झुलसी  अपनी पत्नी राधिका को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल चला गया।

जानकारी होने पर थानाध्यक्ष प्रमोद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घर में ताला लगा बंद था। ग्राम प्रधान की मदद से घर की चाभी मंगवाकर ताला खुलवाया गया। घर के अंदर मनोरमा औंधे मुंह मृत पड़ी थी। सिर के नीचे जमीन रक्त रंजित था।

गरदन के नीचे चोट का निशान भी दिखाई पड़ रहा था। कमर पर थोड़ी सी साड़ी जली दिख रही थी। राम आशीष का कहना है कि गैस रिसाव से आग लग गई। आग से घिरी मनोरमा को बचाने के चक्कर में उसकी पत्नी राधिका भी झुलस गयी। जबकि रसोई में कहीं भी जलने का निशान नहीं है।


गैस सिलेंडर का रेगुलेटर भी बंद मिला। एसओ का कहना है कि इस मामले में अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। जिला अस्पताल में भर्ती राधिका की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed