फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher killed by hitting him with sticks and poles

शिक्षक की लाठी और डंडे से पीटकर हत्या

Mon, 08 Jun 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 08 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed by hitting him with sticks and poles
 बेटे के साथ हुए झगड़े की उलाहना लेकर पड़ोसी के घर गए शिक्षक विनोद सोनी (42) की रविवार की शाम लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना डफलटोला मुहल्ले की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के डफलटोला मुहल्ला निवासी विनोद सोनी फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज सबरहद में शिक्षक थे। रविवार की शाम को उनका बेटा सनी सोनी (18) पड़ोसी के घर गया था।
विज्ञापन


वहां किसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। वहां से लौटने के बाद सनी ने अपने पिता को पूरी बात बताई।

इसके बाद बेटे के साथ विनोद उलाहना लेकर पड़ोसी के घर गए जहां विवाद और बढ़ गया। ऐसे में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया। लहूलुहान विनोद को लेकर लोग एक निजी चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद लोग उन्हें लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। वहां         डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घर छोड़कर फरार हमलावरों की


तलाश में पुलिस छापेमारी कर         रही है। कोतवाल मंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश      की जा रही है। बहुत जल्द वे शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed