फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sterilization surgeon to come late

नसबंदी करने देर से आते हैं सर्जन

Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sterilization surgeon to come late
आॅपरेशन के बाद फर्श पर लेटी मह‌िलाएं - फोटो : amar ujala
महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी का आपरेशन कराने आई महिलाओं को डाक्टर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब दस घंटे के इंतजार के बाद डॉक्टर आए भी तो मशीन खराब हो गई और वे आपरेशन के लिए कट लगी महिला को वैसे ही छोड़ कर चले गए। डॉक्टर के इस रवैये को लेकर लोगों में गुस्सा भर गया था।
विज्ञापन

अपनी पत्नी के साथ आए सवंसा गांव निवासी अंबरीश सिंह ने कहा कि आपरेशन के  लिए महिलाएं मंगलवार की सुबह 9 बजे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई थीं। उनके साथ उनके परिवारवाले और कुछ छोटे बच्चे भी थे। हम सब लोग डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। अस्पताल के लोगों से पूछा जाता था कि डॉक्टर साहब कब तक आएंगे तो वे गोलमोल जवाब देते थे।
विज्ञापन


आशाएं भी परेशान थीं। जिनके पास छोटे बच्चे थे वे ज्यादा परेशान थीं। अस्पताल में दूध आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी। इंतजार करते-करते शाम हो गई तो कंपाउंडर ने एक साथ कई महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। थोड़ी देर बाद डॉक्टर आए। फत्तूपुर निवासी सरनाम और नन्हें लाल ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था बहुत खराब है। कोई पूरी बात भी नहीं बताता है। सुबह से शाम तक इंतजार के बाद डॉक्टर आए और एक महिला का आपरेशन करने गए तो मशीन खराब हो गई। पूछने पर कहा कि लेप्रोस्कोपिक मशीन का लाइट सोर्स खराब हो गया है। इसके बाद वे वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी लोग अपने घर की महिलाओं को अर्द्धबेहोशी की हालत में ही लेकर चले गए। हम लोग इंतजार करते रहे रात 9.30 बजे के करीब मछलीशहर से दूसरी मशीन आई तो आपरेशन हुआ। इस दौरान खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं था। पहले बताया गया था कि यहां सब व्यवस्था रहेगी। लेकिन शिविर में इंतजार के बाद भी कोई इंतजाम नहीं रहा। आशा कार्यकर्ता छाया सिंह, फूलकुमारी और मीना देवी ने कहा कि ज्यादातर नसबंदी शिविरों में डॉक्टर काफी देर से आते हैं। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।

मशीन ठीक होने के बाद तब सुशीला देवी, सुनीता देवी, सरोजा, रिशू उपाध्याय, शहीदुन्निशां, खुशबू, उजाला, विद्यादेवी अंजना, सहित 13 महिलाओं का आपरेशन किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed