फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Son accused of murder and two arrested

हत्या का आरोपी बेटा समेत दो गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 01:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 20 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में दो दिसंबर की रात हुई भुल्लन दास की हत्या के मामले में आरोपी बेटे  और उसके साथी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रापर्टी के विवाद में उसने पिता की गला रेत कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जलालपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भुल्लनदास की हत्या में शामिल आरोपी मुकदमे के गवाह के चक्कर में इलाके में घूम रहा है। वह त्रिलोचन से होकर वाराणसी की ओर जाने वाला है।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने ओइना तिराहे के पास घेराबंदी कर पल्सर सवार को गिरफ्तार कर लिया। पल्सर सवार विकास और उसका साथी रियाजुल वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने रियाजुल के साथ मिलकर दो दिसंबर को नेवादा गांव के पास अपने पिता भुल्लन दास की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के दामाद  कमलेश निवासी कंसरायपुर, मिर्जामुराद वाराणसी की तहरीर पर विकास के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर निवासी भुल्लनदास कोलकाता में नौकरी करते थे। रिटायर्ड होने के बाद वह जलालपुर के नेवादा गांव में अपने साथी के यहां रहते थे।

नौकरी के दौरान ही उनके बेटे विकास ने पिता को मृत दिखाकर इनकी प्रापर्टी मां के नाम वसीयत करा ली थी। बाद में मां से उसने प्रापर्टी का कुछ हिस्सा दूसरे के नाम मुहायदा करा दिया था। भुल्लनदास को जब यह बात पता चली तो वह कोर्ट में जाकर खुद को जिंदा साबित किए।


इसी बात को लेकर पिता पुत्र के बीच केस चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed