फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police freed hostage mother-son in former MP's house in Jaunpur domestic dispute

जौनपुर के घरेलू विवाद में पूर्व सांसद के घर में बंधक मां-बेटे को पुलिस ने कराया मुक्त, दो हिरासत में  

Fri, 02 Oct 2020 02:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 02 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police freed hostage mother-son in former MP's house in Jaunpur domestic dispute
बंधक

पारिवारिक विवाद को लेकर बुधवार देर रात वृद्धा व उसके पुत्र को घर से ले जाकर और पूर्व सांसद के आवास में बंधक बना लिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे को मुक्त कराते हुए पूर्व सांसद के आवास से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भादी खास मोहल्ला निवासी उर्मिला मौर्य का बहू अनीता मौर्य से आए दिन विवाद होता है। उर्मिला ने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा बेटे के नाम करके उसे अलग कर दिया था। इसी बात को लेकर बुधवार रात सास बहू में फिर विवाद हो गया। इसे लेकर बहू अनीता पूर्व सांसद के आवास पर पहुंच गई। जहां उसने उनके पुत्र से घटना की शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र ने अपने दो साथियों को भेजकर महिला व उसके पुत्र को उठवा लिया। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा ने मां बेटे को मुक्त कराकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मां बेटे को जबरिया घर से पूर्व सांसद के आवास तक लाने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। जबकि कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मां बेटे को घर से जबरन ले जाने वाले दोनों आरोपियों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed