फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   police discolse the dacaiti

सराफ की दूकान पर डकैती का हुआ खुलासा, दो बंदी  

Wed, 25 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 25 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
police discolse the dacaiti
डकैती - फोटो : dacoiti
 केराकत के गोलाबाजार में की दुकान में हुई दिनदहाड़े डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये और असलहा बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों में से एक हत्या और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की लोगों से पहचान करवाई गई  तो आरोपियों की पहचान सामने आ गई।  इसी बीच मंगलवार को सर्विलांस से सूचना मिली कि आरोपी बदमाश वाराणसी से थानागद्दी की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही प्रभारी केराकत थाना, चंदवक पुलिस के साथ स्वाट प्रभारी मय टीम के साथ नाऊपुर तिराहा डाल्डा फैक्ट्री के पास घेराबंदी किया। सामने से अपाचे गाड़ी से दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने के लिए इशारा किया गया तो वह भागने लगे। किसी तरह घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने कई लूट और हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। उनके पास से 40 हजार नकद, एक नाइन एमएम पिस्टल और अन्य हथियार बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नाम  केराकत के  बमबावन निवासी सुभाष यादव और वाराणसी कोतवाली के मैदागिन निवासी रजत विश्वकर्मा है। है। पूछताछ में बदमाशों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनकी पहचान सराफा ने भी कर लिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed