फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one man death and 5 injurp in road accident

सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल 

Sat, 23 Apr 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
जिले में अलग अलग स्थानों पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। भदोही जिले के ज्ञानपुर निवासी रामचंद्र राय के परिवार के तिलक चढ़ाने बोलेरो से खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


रामचंद्र का 20 वर्षीय बेटा धीरज राय बाइक से बोलेरो के पीछे जा रहा था। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार के पास  पहुंचे थे तभी बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मड़ियाहूं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास केराकत जौनपुर मार्ग पर बारात लेकर वापस लौट रही बोलेरो नील गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। लक शाहगंज कस्बा निवासी सचिन घायल हो गया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास निवासी देवेश शुक्ल (18) साइकल सवार को बचाने में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी काम से वह जमालपुर गए थे। लौटते समय मड़ियाहूं रोड के रामनगर चौराहे पर अचानक  साइकिल सवार सामने आ गया। जिससे अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ र कर दिया।

मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के नेतानगर मोहल्ला निवासी पप्पू हरिजन (42) अपने रिश्तेदार ग्राम रानीपुर निवासी सत्यप्रकाश (22) के साथ बडे़री बाजार से कस्बे में आ रहे थे।  मडियाहूं तिराहे के समीप उनकी बाइक फिसल गई जिससे वह गिर गए।

पीछे से आ रहा ट्रक का अगला पहिया पप्पू के पैरो को कुचलता हुआ आगे निकल गया। जबकि सत्यप्रकाश को मामूली चोट आई। घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को हिरासत मं ेले लिया है।


मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पट्टीनरेन्द्रपुर प्रतापगढ़ से इलाहाबाद जा रही बोलेरो नेशनल हाईवे 231 पर जयपालपुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बोलेरो चालक आनन्द कुमार मिश्रा (38) घायल हो गए। ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत देख डाक्टर ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed