फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old shot dead while sleeping in

वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या

Thu, 08 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Old shot dead while sleeping in
सुजानगंज के प्यारेपुर गांव में वृद्ध की हत्या के बाद एसपी ग्रामीण को घटना के बारे में जानकारी देेता मृतक का बेटा।
 सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में पहुंचे बदमाशों ने बुधवार की भोर में मड़हे में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती क र दी गई है। एसपी देहात अरुण कुमार श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।प्यारेपुर गांव निवासी मुरली यादव (65) रोडवेज बस चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


वह बुधवार की रात घर के सामने मड़हे में सोये थे। भोर में करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश घर के पीछे बाइक पर बैठा था और दो मड़हे में पहुंचे और  दो गोलियां चलाई। एक गोली उनके सिर में लगी जबकि दूसरी छाती में। गोली की आवाज सुनते  बरामदे में सो रही मुरली की पत्नी प्रेमा देवी दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्होंने टार्च जलाया तो दो लोग उनके सामने से भाग रहे थे। पीछा करते हुए वह मकान के पीछे तक गईं जहां पहले से बाइक चालू करके एक बदमाश खड़ा था।तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। प्रेमा का कहना है कि तीनों को उन्होंने पहचान लिया है। वे उनके गांव के हैं।


उनसे पुरानी रंजिश है। सूचना पर सुजानगंज, महराजगंज, मछलीशहर, सिकरारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे। मृतक की पत्नी प्रेमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नन्हें, शैलेश और विकास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed