फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man's throat slit

वृद्ध की गला रेतकर हत्या 

Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Old man's throat slit
जलालपुर के नेवादा गांव में वृद्ध की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार की रात वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बगीचे में खून से लथपथ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की पर हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


दामाद की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।  वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कलीपुर निवासी भुल्लन दास (70) जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रामप्रसाद दास के साथ कोलकाता में एक जूट कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


भुल्लन दास वर्ष 2003 में ही रिटायर हो गए लेकिन वह आगे भी उसी कंपनी में डेली वेज पर काम करते रहे। दस साल बाद उनके साथी रामप्रसाद दास भी रिटायर हुए तो वह उनके साथ उन्हीं के नेवादा स्थित घर आ गए और वहीं रहने लगे। शुक्रवार की देर शाम भुल्लन दास घर से शौच के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद वह नहीं लौटे तो रामप्रसाद के घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो घर से पांच सौ मीटर दूर बगीचे में उनका रक्तरंजित शव मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह रात में मय फोर्स पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार को सुबह क्षेत्राधिकारी केराकत राज कुमार पांडेय ने डाग स्क्वायड,  फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड घटना स्थल से चलकर एक झाड़ी के पास जाकर रुक गया। वहां दोपहिया वाहन के पहिए के निशान थे।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के दामाद वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कंसरायपुर गांव निवासी कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के पुत्र विकास उर्फ पिंटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कमलेश ने कहा है कि प्रापर्टी के विवाद के चलते बेटे ने पिता की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed