{"_id":"5f5fb45e8ebc3e57c05d12dc","slug":"married-to-divyang-after-exploiting-woman-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुुर: महिला का शोषण करने के बाद दिव्यांग से करा दी शादी, पुुलिस ने कई दिनों तक थाने के कटवाए चक्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुुर: महिला का शोषण करने के बाद दिव्यांग से करा दी शादी, पुुलिस ने कई दिनों तक थाने के कटवाए चक्कर
Tue, 15 Sep 2020 12:29 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के एक विद्यालय संचालक ने एक महिला का शारीरिक शोषण करने के बाद उसकी शादी अपने दिव्यांग साले से करा दी। इतना ही नहीं, गर्भ में कन्या होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़ित महिला के कई दिनों तक थाने का चक्कर काटने के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता के हस्तक्षेप पर पुलिस ने उसके पति और ननदोई के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि वह नौपेड़वा बाजार निवासी एक व्यक्ति के विद्यालय में पढ़ाती थी। विद्यालय संचालक ने इस दौरान उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। बाद में उसकी शादी अपने दिव्यांग साले से करा दी। शादी के बाद वह गर्भवती हुई तो ननदोई के दबाव में सास ने लिंग परीक्षण कराया। गर्भ में कन्या होने पर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
न्याय की खातिर वह थाने गई तो सुनवाई नहीं हुई। तब उसने अपनी पीड़ा सामाजिक कार्यकर्ता रेनू सिंह को बताई। रेनू सिंह कई महिलाओं के साथ उसे लेकर बदलापुर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि पीड़िता के साथ न्याय नहीं हुआ तो वह थाने से नहीं जाएंगी। तब पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और ननदोई के खिलाफ यौन शोषण, गर्भपात कराने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन