{"_id":"5706b6ac4f1c1b5c28c812c6","slug":"looted-village-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ग्राम प्रधान से 98 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने ग्राम प्रधान से 98 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के तरहटी मोड़ के पास गुरुवार को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश बिजनौर के एसडीएम के भाई एवं छनैता के ग्राम प्रधान की बाइक की डिक्की तोड़कर 98 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई, लेकिन बदमाशों का कई सुराग नहीं लग सका है।
क्षेत्र के छनैता गांव निवासी रामूर्ति मिश्र बिजनौर में एसडीएम हैं। उनके छोटे भाई विनोद मिश्र गांव के प्रधान हैं। गुरुवार को जंघई रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा से 98 हजार रुपये विनोद ने निकाला और तकरीबन तीन बजे पैसा बाइक की डिक्की में रख कर घर के लिए चल दिए। उन्होंने तरहटी मोड़ के पास आकर बाइक खड़ी कर दी।
इसके बाद वह एक दूकान पर जूस पीने लगे। इसी दौरान नकाबपोश दो बदमाश आए और पिस्टल लहराते हुए उनकी बाइक की डिक्की तोड़ने लगे। वह अभी शोर करते इसके पहले बदमाश डिक्की से पैसा निकाल कर पिस्टल से धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ तहसीलदार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम प्रधान के मुताबिक दोनों युवक बैंक से उनके पीछे लगे थे। क्योंकि बैंक के बाहर दोनों युवकों ने उन्हें टोका था। ग्रामप्रधान की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।