{"_id":"574f3dd54f1c1b4366109258","slug":"location-of-woman-found-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में मिली महिला की लोकेशन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंध्र प्रदेश में मिली महिला की लोकेशन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर के एक गांव निवासी महिला के अपहरण के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। महिला का लोकेशन आंध्र प्रदेश में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई है।
महिला की पुत्री ने आरोप लगाया है कि उसकी मां को छह लोगों ने 29 मार्च की शाम बाजार से लौटते समय जबरन गाड़ी में बैठा लिया और लेकर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
जहां कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत इस मामले में मछलीशहर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस कोर्ट के निर्देश पर इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
महिला का बुधवार को लोकेशन आंध्र प्रदेश में मिलने के बाद उसे बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। उधर महिला का पूरा परिवार परेशान है। उसकी बेटी पुलिस अफसरों से मिलकर रोज गुहार लगा रही है। वह बुधवार को भी एसपी देहात से मिली और बरामद करने की मांग की।