{"_id":"57225e924f1c1b8d07a91992","slug":"killing-contractor-accused-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी ठेकेदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी ठेकेदार की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी पैक्सफेड ठेकेदार की हत्या कर बुधवार रात शव भंडारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर रख दिया गया। ठेकेदार की जेब से रिवाल्वर की दो गोलियां और बैग से सुसाइड नोट और 18,280 रुपये मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली दूर से मारे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि जीआरपी इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन ठेकेदार का लाइसेंसी रिवाल्वर कहां है, इसका जवाब उसके पास नहीं है। ऐसे में यह घटना आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गई है।
मुजफ्फरपुर से जौनपुर होते गोदिया जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन तकरीबन बुधवार रात पौने नौ बजे प्लेटफार्म पर रुकी। इसमें से एक सिपाही उतरा। उसने प्लेटफार्म पांच पर एक सीमेंट सीट पर अचेतावस्था में लेटे एक व्यक्ति को देखा तो जीआरपी को सूचना दी। तकरीबन आधे घंटे बाद दरोगा संतोष श्रीवास्तव पहुंचे। उन्हाेंने उस व्यक्ति की दाहिनी कनपटी पर गोली का निशान देखा। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। उस व्यक्ति की शर्ट की जेब से एक कागज मिला। उसमें लिखा था कि बैग में रजिस्टर है।
उसमें मेरा सुसाइड नोट है। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें जरूरी इस्तेमाल के कपड़े, चना, बिस्कुट, पानी की बोतल आदि सामान मिले। रजिस्टर के 14 पेजों में सुसाइड नोट लिखा था। इसमें एसपी संतरविदासनगर के नाम और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पुत्री के नाम पत्र भी था। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो थोड़ी दूर पर विजिटिंग कार्ड और पहचानपत्र गिरा मिला। सुसाइड नोट में उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी, साले, भतीजे और कई अन्य लोगों के मोबाइल नंबर लिखे थे। इसी के आधार पर ठेकेदार की शिनाख्त हुई। जीआरपी ने सभी को सूचना देकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली की चोट पुरानी होने और और गोली दूर से मारे जाने की बात सामने आई है।