फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   kill the lover

शादी की बात की तो प्रेमिका को मार डाला

Wed, 27 Apr 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
kill the lover
खेतासराय के जमदहा गांव के खेत में मिला किशोरी का कंकाल और जांच करती पुलिस जुटी भीड़।
प्रेमिका ने का दबाव बनाया तो घर से शादी के बहाने उसे भगाकर ले जाने के बाद प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव के एक खेत में फेंक दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बुधवार को खेत से किशोरी का कंकाल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी रामनेत प्रजापति की पुत्री सुषमा (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। वह 09 फ रवरी को परीक्षा देने के बहाने घर से लापता हो गई थी। घर वालों ने काफी खोजबीन के बाद तीन मार्च को अज्ञात लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने छात्रा की मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर जांच पड़ताल शुरू कि तो एक नंबर से उसकी रोज बात होती थी। जिस दिन वह गायब हुई उस दिन भी कई बार बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के आधार पर पुलिस ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी निवासी विनय बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह छात्रा से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन वह इसकी जिद पर अड़ी थी।

उसकी जिद की वजह से 09 फरवरी को शादी करने के बहाने बुलाया और दो दिन तक इधर उधर रहने के बाद 11 फरवरी को जमदहा गांव के सुनसान स्थान पर ले गया जहां उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक  दिया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर  कंकाल, बाल और कपड़े  बरामद कर लिया।


फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। इंस्पेक्टर शाहगंज मंजय सिंह ने बताया कि शव को गाड़ा नहीं गया था। वैसे ही फेंका गया था। कंकाल देखने के बाद भी गांव वालों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed