फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: husband divorces his wife over phone by triple talaq

जौनपुुर: नहीं मिला मनमाफिक दहेज, कमाने गया दुबई और पत्नी को फोन पर ही बोल दिया तीन तलाक

Mon, 31 Aug 2020 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 31 Aug 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur: husband divorces his wife over phone by triple talaq
प्रतीकात्मक तस्वीर

तीन तलाक के मामलों को रोकने की सारी कोशिशें लगातार सामने आ रही घटनाओं के आगे बेमानी साबित हो रही हैं। ताजा मामला जौनपुर जिले का है। जहां पर  मनमाफिक दहेज न मिलने पर दुबई कमाने गए पति ने वहीं से फोन पर ही बीवी को तीन तलाक दे दिया। जब ससुरालवालों ने भी साथ नहीं दिया तो अंत में पीड़िता ने  कानून का दरवाजा खटखटाया। तलाक दिए जाने के मामले में थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस दुबई में मौजूद शौहर और अन्य ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, डेहरी गंगापुर निवासी रेशमा का निकाह दो साल पूर्व मऊ निवासी मोहम्मद जैद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद दहेज में दो लाख रुपये और पल्सर बाइक की मांग को लेकर सास, ससुर, जेठ, जेठानी व देवर उसे मारने पीटने लगे। इसी बीच उसका शौहर कमाने के लिए दुबई चला गया। उसने मांग पूरी न होने पर दुबई से ही उसे मोबाइल फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद पीड़िता के मायकेवालों ने सुलह-समझौते की हर तरह से कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


तीन तलाक के मामले में रेशमा ने इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव से की। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके पति मोहम्मद जैद, ससुर सिराजुद्दीन, सास सैय्यदा, जेठ फिरोज, जेठानी शबाना व देवर कैश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed