{"_id":"5744b0aa4f1c1bba7d691a6b","slug":"jam-against-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 25 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
5- बरसठी के आदमपुर गांव में चोरी का खुलाशा नही होने पर निगोह तिराहे पर सड़क जाम करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में पांच मई की रात हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को निगोह बाजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम मड़ियाहू ने दस जून तक मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
बता दें कि पांच मई को चोरों ने आदमपुर गांव के विजय शंकर यादव के घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के गहने और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित ने कई बार थाने का चक्कर लगाया पर पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। पीड़ित ने डीएम के यहा 17 मई को ज्ञापन देकर कहा था कि अगर पुलिस मामले का खुलासा नहीं करती है तो ग्रामीण 24 मई को निगोह तिराहे पर प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार की सुबह लगभग साढे़ सात बजे आदमपुर गांव के लोग निगोह तिराहे पहुंचे और जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर एसओ जितेंद्र सिंह मय फ ोर्स मौके पर पहुंच गए। रास्ता खाली करने को लेकर प्रदर्शनकारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। रास्ता जाम होने से निगोह-रामपुर, निगोह-मीरगंज और निगोह-बरसठी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। थोड़ी देर बाद सुरेरी एसओ अरविंद पाण्डेय, रामपुर, मड़ियाहू, नेवढ़िया, मीरगंज की फोर्स भी पहुंच गई। इसके बाद भी ग्रामीण समाप्त करने को राजी नहीं हुए। लगभग दस बजे एसडीएम रामकेश यादव ने वहां पहुंचकर लोगों को शांत कराया।