फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In three shops including bullion theft

सराफा समेत तीन दूकानों में चोरी

Tue, 01 Sep 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 01 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
In three shops including bullion theft
स्थानीय क्षेत्र के नौली गांव में रविवार की रात चोरों ने सराफा की दूकान में पीछे से सेंध लगाकर नकदी, जेवरात समेत हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय और एक पंपिंगसेट वाले मकान का ताला तोड़कर हजारों का माल चोर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। नौली कलापुर गांव में रामनाथ सेठ घनश्याम सेठ नाम से सराफा की दूकान है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग सुबह उठे तो देखा दूकान के पीछे सेंध लगी थी। सूचना मिलते ही फर्म के मालिक खेतासराय निवासी राजकिशोर सेठ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दूकान का ताला खोला तो देखा आलमारी में रखा गया सोना, चांदी,  और नकदी समेत हजारों का माल गायब था। सूचना पर थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह जांच पड़ताल कर रहे थे तभी पता चला कि गांव के प्राथमिक विद्यालय का भी ताला टूटा था और कार्यालय में रखे अभिलेख आदि तितर बितर कर दिए गए थे।

 प्रधानाध्यापक रामप्रताप मौर्य ने बताया कि तहरीर दे दी गई है। इसी गांव के बगल में स्थित अहिरो परशुरामपुर निवासी हीरालाल राजभर के ट्यूबवेल वाले कमरे का ताला टूटा था।

वहां से पुल्ली, पट्टा, मोबिल आदि सामान चोर उठा ले गए। घटना स्थल पर डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तीनों पीड़ितों की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।


 थानाध्यक्ष मीरगंज त्रिलोकी सिंह का कहना है कि तीन स्थानों पर हुई चोरी के मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। इस माह कई चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed