फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head turned vicious vehicle thief

प्रधान निकला शातिर वाहन चोर

Sat, 20 Feb 2016 12:37 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 20 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Head turned vicious vehicle thief
 सरायख्वाजा थाने की पुुलिस और क्राइम ब्रांच की साझा टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के 09 चार पहिया वाहनों के साथ प्रधान समेत तीन लोगों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वाहन चोर गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वह कोइरीडीहा बाजार के पास हमराहियों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


उसी दरम्यान क्राइम ब्रांच के प्रभारी शिवशंकर सिंह भी पहुंच गए। दोनों लोग आपस में बात कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बलिया से वाहन चुराकर कुछ लोग इटौरी बाजार के रास्ते कोइरीडीहा की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने घेराबंदी की तो इटोरी की तरफ से एक साथ आ रही दो बोलेरो सवार लोग पुलिस को देख वाहन खड़ा कर भागने लगे। पुलिस ने उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया।

 जबकि चोरों के गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मो. बेलाल शेख और जमालुद्दीन खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव के निवासी है जबकि रियाजुलहक खेतासराय थाना क्षेत्र के चौकिया


 गुरैनी निवासी है। थानाध्यक्ष्ा केके मिश्रा ने बताया कि रियाजुल हक चौकिया गुरैनी  का ग्राम प्रधान है। उनकी निशान देही पर गुरैनी और मानी कला से 03 बोलेरो, 01 पिकअप, 01 डिलेवरी वैन, 03 टाटा इंडिका कार, और एक हुंडई की कार बरामद की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed