फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Guilty of rape sentenced to life

दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Fri, 10 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Guilty of rape sentenced to life
supreme court
सिकरारा थाना क्षेत्र में दलित युवती से चाकू की नोक पर बलात्कार करने के चकमहिता निवासी आरोपी रिंकू उर्फ धीरज को दोषी करार देते हुए गुरुवार को एडीजे प्रथम बुधिराम यादव ने खुले न्यायालय में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


अर्थदंड की धनराशि नहीं अदा करने पर छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आदेशित किया है कि अर्थ दंड की धनराशि में 10 हजार रुपए पीड़िता को दिया जाए। 
विज्ञापन


अभियोजन कथानक के अनुसार- सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री खेत में मजदूरी करने जा रही थी। वह नहर के पास पहुंची थी कि आरोपी चकमहिता निवासी रिंकू उर्फ धीरज गिरी ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपट्टे से मुंह बांध कर चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता विजयशंकर यादव व बलिराम यादव ने कुल छह गवाह न्यायालय में पेश किया।


न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस व तर्को को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिसिलन के पश्चात आरोपी रिंकू उर्फ धीरज गिरी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 20 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed