फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl's murder in Jaunpur, two detained

जौनपुर में बालिका की हत्या, दुष्कर्म का शक, चेहरा जलाने की कोशिश, दो हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश

Sat, 08 Aug 2020 09:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 08 Aug 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Girl's murder in Jaunpur, two detained
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

दो दिनों से लापता 11 साल की लड़की की शनिवार सुबह खेत में लाश मिली। गला रेतकर हत्या करने के बाद चेहरा जलाने की भी कोशिश की गई थी। दुष्कर्म की भी आशंका है। लोगों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना देकर जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाल के निलंबन की मांग की। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


लड़की की मां मूक और पिता अशक्त हैं। गुरुवार की शाम पड़ोस के गांव के दो लोग काम का बहाना बनाकर लड़की को साथ ले गए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। फिर प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी। इस बीच, शनिवार की सुबह बगल के गांव में लड़की का शव मिला।
विज्ञापन


इसके विरोध में ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं लाल प्रताप यादव के नेतृत्व में धरना दिया। पूर्व सांसद तूफानी सरोज और अन्य सपा नेता भी पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर आईजी विजय सिंह मीणा कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें जिले में और एक टीम चंदौली भेजी गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी अशोक कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed