फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   gangrape in village

किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से गैंग रेप के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करीब छह माह पूर्व इलाके के एक गांव के गरीब परिवार की किशोरी को गांव के ही एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे सुनसान स्थान पर बुलाया जहां उसने चार साथियों के साथ दुष्कर्म करने के बाद मोबाइल में एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए पांचों युवक किशोरी से आए दिन दुष्कर्म करते थे। गर्भवती हो जाने पर किशोरी ने पांच दिन पूर्व अपनी मां को आप बीती बताई। मां उसे रामपुर थाने ले गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को तीन दिन पहले हिरासत में ले लिया पर कोई कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार पर सुलह का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन


एसपी रामप्रताप सिंह को इसकी भनक लगी तो सोमवार को उन्होंने सीओ मड़ियाहूं गुलाम अनवर को जांच के लिए भेजा। सीओ के पहुंचते ही थाने में अफरातफरी मच गई। सीओ ने पीड़िता की मां से पूछताछ की तो मामला सामने आ गया। बाद में एसपी के निर्देश के बावजूद पुलिस ने दो ही लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया व उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed