फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four injured in road accidents, including teens

सड़क हादसे में किशोर समेत चार लोग घायल

Fri, 26 Aug 2016 01:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 26 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four injured in road accidents, including teens
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसो में किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घनश्यामपुर में अनियंत्रित ट्रेलर ने मिनी बस, पिकअप और बाइक में टक्कर मारी। जिससे तीन लोग घायल हुए जबकि खुटहन में बोलेरो की चपेट में आकर किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन


घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बाराबंकी से पाइप लादकर ट्रेलर जौनपुर जा रहा था। इंदिराचौक के पास पहले से खड़ी एक बाइक में टक्कर मारते हुए एक मिनी बस से टकराया और आगे जाकर एक पिकअप को धक्का मारते निकल गया। पिकअप में सवार बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी महेंद्र कुमार (48), बबलू (23) और सुबोधकांत (24) घायल हो गए। तीनों को स्थानीय एक निजी चिकित्सक यहां इलाज कराया गया। ट्रेलर चालक बालागंज निवासी  दीपू बदलापुर थाने के सामने गाड़ी खड़ीकर थाने में पहुंच गया। पीछा कर रही भीड़ भी थाने पहुंची लेकिन थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया। हालांकि ग्रामीण बाद में भी लगातार गुस्‍से में रहे।
विज्ञापन


खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार,स्थानीय थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास गुरुवार को बोलेरो की चपेट में आने से साइकल सवार किशोर घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख सीएचसी से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मय वाहन फरार हो गया। पिलकिछा गांव के सेमरहा मजरा निवासी सुभाष निषाद का पुत्र  रोहित (16) घर से खुटहन बाजार जा रहा था। वह दौलतपुर के पास पहुंचा था जहां बोलेरो की चपेट में आ गया। हादसा होते ही किशोर छिटक कर दूर जा गिरा। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और किशोर को संभ्‍ााला। बाद में घायल किशोर को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed