{"_id":"5807cb7b4f1c1b592c704d24","slug":"five-fake-police-detained-six-men-in-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फर्जी पुलिस वर्दीधारियों सहित छह हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच फर्जी पुलिस वर्दीधारियों सहित छह हिरासत में
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बरसठी के आलमगंज बाजार में फर्जी खाकी वर्दी धारियों के साथ पकड़ी गया जायलो चार पहिया वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में लगे भरत मिलाप मेले में बुधवार को घूम रही नीली बत्ती लगी जायलो गाड़ी में सवार पांच पुलिस वर्दीधारी युवकों को पुलिस ने शक होने पर हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के लोगों के अनुसार यह गाड़ी कई दिनों से इस इलाके में देखी जा रही थी।
इसमें सवार पांच वर्दीधारी युवकों को एक जालसाज ने सिपाही के तौर पर पुलिस मोहकमे में भर्ती किया था, उन्हें कहीं ट्रेनिंग दिलवाई थी, फिर मेले में उनकी ड्यूटी लगा दी। इन युवकों के साथ वह व्यक्ति भी पकड़ा गया। वह गाड़ी को चला रहा था। पुलिस छहों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस मामले में जालसाजी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ होने की आशंका है। आलमगंज बाजार में बुधवार को भरत मिलाप का मेला लगा था। मेले में एक पुलिस लिखी नीली बत्ती लगी जायलो गाड़ी शीशा बंद कर गश्त कर रही थी। इस गाड़ी को देखकर स्थानीय पुलिसकर्मियों को शक हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने वर्दीधारी युवकों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने बताया कि हम पुलिसवाले हैं, हमारी मेले में ड्यूटी लगी है। हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। यह सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए। इन सभी को गाड़ी सहित थाने लाया गया। वहां पूछताछ में पता लगा कि गाड़ी चला रहा व्यक्ति इस पूरे मामले का सरगना है।
गाड़ी उसी के नाम है। उसी ने पांचों युवकों को पुलिस में भर्ती करके, उन्हें किसी स्थान पर ट्रेनिंग दिलवाकर फिर मेले में ड्यूटी लगाई है। इस सरगना ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर पांचों युवकों से लाखों रुपये लिए हैं। उसी ने इन्हें पुलिस की वर्दी भी दी है।
इस मामले में एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने पांच युवकों और इस मामले के मास्टरमाइंड को हिरासत में लिया है। उन सभी से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पांचों युवक निर्दोष लग रहे हैं। हमारा प्रयास है कि निर्दोष युवकों पर कोई आंच न आए। दोषी व्यक्ति पर ही आगे की कार्रवाई हो।