फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Feast called the killing of the youth under the pretext of

दावत के बहाने बुलाकर युवक की हत्या

Tue, 10 Jan 2017 01:33 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 10 Jan 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Feast called the killing of the youth under the pretext of
मछलीशहर में दावत के बहाने बुलाकर युवक की हत्या के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण।
 स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुर गांव के पास रविवार की रात दावत के बहाने बुला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव बस्ती की सड़क के किनारे पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे तथा जीभ कटी हुई थी। उसकी बाइक वहीं स्टैंड पर खड़ी थी।
विज्ञापन


उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। पुलिस के इसे हादसा बताने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह खजुरहट मोड़ के पास जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने   मृतक के चाचा राधेश्याम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें राजेपुर निवासी मंगेश , बंगालीपुर निवासी ओमप्रकाश, जुड़ऊपुर निवासी विश्वनाथ, और इसी गांव के रामजनक शामिल हैं। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार बिंद (27) अपनी बहन संगीता देवी कीससुराल तारापुर गांव में उसका मकान बनवा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


था। वह काफी दिनों से बहन के यहां ही रह रहा था। परिवार वालों के मुताबिक रविवार को शाम  6 बजे राजेपुर गांव से एक युवक ने फोन कर उसे दावत के लिए बंगालीपुर गांव निवासी अपने दोस्त के घर बुलाया था। इसके बाद रात में करीब 11 बजे बंगालीपुर गांव में सड़क किनारे स्थित बस्ती का एक व्यक्ति लघुशंका के लिए

घर से बाहर निकला तो उसने सड़क किनारे गड्ढे के पास खड़ी बाइक और कुछ दूर पर जमीन पर पड़े युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। रात करीब 12 बजे पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । मोबाइल से उसके घर का नंबर मिला तो रात तीन बजे रात घरवालों को सूचना दी गई।


इसके बाद परिवारवालों ने कोतवाली में जा कर प्रदीप की शिनाख्त की। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे और जीभ कटी हुई थी। इस पर घरवाले प्रदीप की हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा इसे हादसा बताने से क्षुब्ध परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ सुबह खजुरहट मोड़ के पास हाईवे जाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed