फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Exorcist knife sword killing

चाकू घोंप कर ओझा की हत्या

Sat, 29 Aug 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 29 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Exorcist knife sword killing
कोतवाली क्षेत्र के बेलवा दलित बस्ती में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने झाड़-फूंक के विवाद में एक ओझा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 ओझा की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।  सिकरारा थानाक्षेत्र के जमुआ गांव निवासी नन्हें लाल गौतम का ससुराल बेलवा दलित बस्ती में है। नन्हें सुसराल में अपने साला
विज्ञापन


 सुरेश गौतम के साथ  झाड़फूंक करता था। गुरुवार की रात 12 बजे नन्हें और सुरेश एक किशोरी की झाड़-फूंक कर रहे थे। इस दौरान वे कभी किशोरी को मार देते तो कभी बाल  नोचते थे। किशोरी के परिवार वालों के विरोध करने पर भी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मान रहे थे। वे कमरे का दरवाजा बंद करने का प्रयास करने लगे। किशोरी के पिता से 25 हजार रुपये मांगने लगे और न देने पर घर पर भूत छोड़ने की धमकी देने लगे। इस पर किशोरी के परिवार वालों ने दोनों को मारने के लिए दौड़ा

 लिया और सुरेश को चाकू गोदकर घायल कर दिया। उसके परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और पुलिस को सूचना दी। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सुरेश की मौत हो गई। इस मामले में सुरेश की


पत्नी अनीता देवी ने नन्हें गौतम, नीरज, धीरज, राजनारायण, फूलचंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया। एसपी ग्रामीण राम स्वरूप का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed