फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elder brother murdered in land dispute in jaunpur

यूपी: जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने छोटे भाई समेत चार पर दर्ज किया केस

Sun, 21 Feb 2021 09:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 21 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Elder brother murdered in land dispute in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में रविवार को जमीन विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट में चाकू के हमले से बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई और तीन भतीजों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


लपरी गांव निवासी अशोक कुमार गौतम (45) और छोटे भाई रामअजोर के बीच बंटवारे में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे से मारपीट के साथ ईंट पत्थर भी चले। इस दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें अशोक कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें करंजाकला पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर शाम उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सरायख्वाजा दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुत्र पंकज कुमार की तहरीर पर रामअजोर, भतीजा, विक्की, सूरज और रंगाराव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed