{"_id":"d4bc852858722b51838cbbac058c74af","slug":"demanding-the-arrest-of-htyaropion-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
टीडी कालेज के छात्रनेता विकास सिंह की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने गुरुवार को बढ़ौना मोड़ के पास जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। सीओ हितेश कृष्ण ने आरोपियों की गिरफ्तारी और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो आधे घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।
दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सुरुआरपट्टी और आसपास के कई गांव के लोग फतेहगंज बाजार के निकट बढ़ौना मोड़ के पास पहुंचे और जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर बैठ गए। थोड़ी ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर एसओ बक्शा प्रशांत कुमार, एसओ सिकरारा शिवानंद यादव, एसओ लाइनबाजर सत्येंद्र तिवारी पुुलिस बल के साथ पहुंच गए।
पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन गुस्साई भीड़ सड़क से हटने को तैयार नहीं हुई। कुछ देर बाद सीओ हितेश कृष्ण पहुंचे और लोगों को भरोसा दिया कि जो हत्यारोपी फरार हैं उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धमकी देने वालों के खिलाफ तहरीर लेकर सीओ ने एसओ लाइनबाजार को देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ के आश्वासन पर आधे घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।