फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   cash and jwelery looted

सराफ से गहने, नकदी लूटे

Sat, 30 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
cash and jwelery looted
व्यापारी से लूट का प्रयास
स्थानीय थाना क्षेत्र के दलपतपुर के पास शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी    को पिस्टल के बल पर आतंकित कर 40 हजार नकदी और ढाई तोला सोना  लूट लिया। नेवढ़िया बाजार निवासी कमलेश सेठ की वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव बाजार में ज्वेलरी की दूकान है। वह शुक्रवार को बाइक से दूकान जा रहे थे।
विज्ञापन


दलपतपुर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद पिस्टल सटाकर बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये और ढाई तोला सोना, एटीएम कार्ड, मोबाइल व बाइक की चाभी लूटकर फरार हो गए।  पीड़ित ने दूसरे के मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और पीड़ित को लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि सराफा कारोबारी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए गया था। इसी दौरान चोरों ने बाइक से माल पार कर दिया। उधर,नगर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के पास शनिवार को मार्निंग वाक पर निकली महिला अधिवक्ता ऊषा देवी निवासी ताड़तला के गले से सोने की चेन स्नेचरों ने छीन लिया। इसके बाद स्नेचर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह टहल रही थी उसी दौरान एक व्यक्ति जो काले रंग और छोटे कद का था उसने रोककर पूछा कि यह रास्ता किस तरफ जाता है। बातचीत में उलझाकर उसने आठ ग्राम सोने की चेन छीन लिया। थोड़ी दूर पर उसके दो साथी बाइक लेकर   खड़े थे। उसपर बैठकर अशोक टाकीज की ओर फरार हो गए। अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन        में जुट गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed