फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullion trading house bomb thrown

सराफा कारोबारी के घर फेंका बम

Sun, 01 Nov 2015 01:06 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 01 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bullion trading house bomb thrown
केवटली गांव में बदमाशों ने शनिवार की भोर में सराफा कारोबारी के घर पर बम फेंक कर सनसनी फैला दी। कारोबारी ने पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह से मिलकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना से पीड़ित का पूरा परिवार दहशत
विज्ञापन


 में है, क्योंकि बदमाशों ने उनके रिश्तेदार को भी प्रतापगढ़ जिले के अमरगढ़ में कुछ दिन पहले गोली मारकर घायल कर दिया था। गौरतलब है कि 22 अक्तूबर को कारोबारी से बदमाशों ने फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


 बदलापुर-सुजानगंज रोड पर महराजगंज थानाक्षेत्र के केवटली में शिवपूजन सोनी का मकान है। मकान में ही सराफा और कपड़े की दूकान है। शनिवार की भोर में करीब चार बजे शिवपूजन अपने कमरे में सो रहे थे, तभी तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छत से बाहर देखा तो दरवाजे पर धुआं उठ रहा था। थोड़ी देर में गांव वाले जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। गांव वालों ने बताया कि धमाके के बाद बाइक से दो युवक भागते देखे

गए। शिवपूजन सोनी ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात में 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा था कि तुम्हारे बहनोई शिवकुमार निवासी अमरगढ़ प्रतापगढ़ के भाई सुशील कुमार को इसलिए गोली मार दी गई


क्याेंकि वह रंगदारी नहीं दे रहे थे। तुम पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो नहीं तो तुम्हारा भी वही हश्र होगा। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक  और थानाध्यक्ष्ा को दी थी। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed