{"_id":"57dee8d74f1c1b4f63a829ed","slug":"be-beaten-in-police-lockups-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को पीट किया लाकअप में बंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही को पीट किया लाकअप में बंद
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपतहा थाने में रविवार को नशे में धुत होकर अपशब्द कह रहे सिपाही की पिटाई कर एसओ ने उसे लाकअप में बंद कर दिया। एक पत्रकार ने इसकी फोटो ली तो एसओ ने उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में एसपी के हस्तक्षेप पर पत्रकार का मोबाइल सीओ ने वापस कराया।
सरपतहा थानाध्यक्ष और एक सिपाही के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी। रविवार को सिपाही से एसओ की कहासुनी हो गई। आरोप है किएसओ ने उसे कमरे में ले जाकर पीटा। बाद में सिपाही शराब पी कर आया तो थाने में तमाम लोगों के सामने गाली देने के साथ एसओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने लगा।
देखते ही देखते एसओ और सिपाही में धक्कामुक्की शुरू हो गई। एसओ ने सिपाही को पीटकर लाकअप में बंद कर दिया। इसी दौरान एक पत्रकार ने पूरे प्रकरण का वीडियो क्लिप बना लिया। यह देख एसओ बौखला गए। उन्होंनेे सिपाहियों के साथ मिलकर पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और वीडियो क्लिप को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकार और एसओ में धक्कामुक्की भी हुई। एसओ ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। उधर, पत्रकार ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी। बाद में एसपी अतुल सक्सेना के निर्देश पर सीओ शाहगंज एसओ महेंद्र सिंह देव एसओ विश्वजीत को साथ लेकर पत्रकार के घर पहुंचे और उनका मोबाइल वापस करने के साथ घटना के लिए
खेद जताया। इस घटना से स्थानीय पत्रकार आहत हैं। उन्होंने बैठक कर आक्रोश जताया है। एसओ विश्वजीत का कहना है कि कोई भी लाकअप का फोटो नहीं ले सकता। वे फोटो ले रहे थे इस वजह से मोबाइल ले लिया। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।