फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bandkr people sleeping in the room theft

कमरे में सो रहे लोगों को बंदकर चोरी

Thu, 01 Dec 2016 01:43 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 01 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bandkr people sleeping in the room theft
बरसठी के भदरांव गांव में शिक्षक के घर चोरी के बाद जुटी भीड़।
क्षेत्र के भदरांव गांव में मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने शिक्षक के घर का ताला तोड़कर  नकदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। चोर घर के पीछे से छत पर पहुंच गए। सीढ़ी से आंगन में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


 परिवार के  लोगों को एक कमरे में बंद कर बारी-बारी से नौ कमरों का ताला तोड़ कर उसमें रखा समाना और पार कर दिया।  परिवार के सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। उसकी कुंडी बाहर से बंद कर नौ कमरों  का ताला तोड़कर अस्सी हजार नगदी समेत लगभग बारह लाख रुपये का जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। सूचना मिलने पर एसओ मनोज
विज्ञापन


कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। डाग स्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता  गांव के एक व्यक्ति के घर जाकर रूक गया। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ  पुलिस को नामजद तहरीर दिया है। भदरावं गांव के राजबहादुर सिंह व दिवाकर सिंह अध्यापक हैं। उनके पक्का मकान में फू ल कुमारी सहित कई और परिवार रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़कर चोर आंगन में दाखिल हो गए। राजबहादुर दिवाकर सिंह फू लकुमारी और दूसरे कमरे में किरन सोई थी। चोरों ने कमरे के बाहर से दरवाजे को  बंद कर दिया। बाकी नौ कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए।

बाक्स में रखा जेवरात छह चैन, दो हार, आठ जोड़ा चूड़ी, नथिया, मांगटीका, सोने की अंगूठी व अन्य सामान के साथ तीन अटैची में रखा काफ ी कपडा उठा ले गए। खटखटाहट की आवाज होने पर राजबहादुर उठना चाहे तो बाहर से दरवाजा बंद मिला।


शोर मचाना शुरू कर दिया।  जब तक आसपास के लोग पहुंचे चोर सामान लेकर फ रार हो गए। खोजी कुत्ता गांव के ही एक व्यक्कि के घर तक जा कर रुक गया। राजबहादुर का कहना है कि चोर करीब बारह लाख का सामान ले जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed